हाजीपुर, अप्रैल 27 -- लालगंज। सं.सू. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वितीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के दौरान मनरेगा से किए गए कार्यों के मजदूरी का भुगतान नहीं होने से नाराज भटौली भगवान पंचायत की महिलाओं ने सोमवार को लालगंज प्रखंड कार्यालय का घेराव किया और सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी महिलाओं का नेतृत्व कर रही पंचायत के वार्ड 3 के वार्ड सदस्य मधु सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण में मनरेगा के तहत मजदूरी करने वाले लाभुकों को आवास निर्माण के साथ मिलने वाली मजदूरी का भुगतान समय पर होना चाहिए था, लेकिन पिछले दो वित्तीय वर्षों (2023-24 और 2024-25) से दर्जनों मजदूरों को मनरेगा विभाग की ओर से उनके बकाए का भुगतान नहीं किया गया है। आर्थिक तंगी से जूझ रही इन महिलाओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मुला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.