शामली, फरवरी 28 -- जिजौला स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी के भुगतान को लेकर मजदूरों और भट्ठा स्वामी के बीच विवाद हो गया। देर रात मजदूर परिवारों को बंधक बनाए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, जहां जांच में मामला पैसों के लेनदेन का निकला।मजदूरों का आरोप है कि आठ दिन तक काम करने के बावजूद उन्हें मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। उनका कहना है कि ठेकेदार ने मजदूरी के पैसे नहीं दिए।पुलिस मे मामला पैसे के लेनदेन का निकला। वहीं भट्ठा स्वामी रोहताश ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि साहिल, नसीमा और सलमान सहित अन्य मजदूरों को दो लाख बीस हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है। उनके अनुसार डेढ़ लाख रुपये बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए हैं और 52 हजार रुपये नकद सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग के साथ दिए गए। इसके अतिरिक्त मजदूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.