मजदूरी न मिलने से आहत मजदूरों का प्रदर्शन, सड़क पर बैठे
उरई, मार्च 12 -- कोंच। मजदूरी का भुगतान न मिलने से नाराज़ करीब 30 मजदूरों ने बुधवार देर रात लगभग 11 बजे सड़क किनारे डेरा डालकर विरोध प्रदर्शन किया। मामला कोंच क्षेत्र के चांदनी गांव का है, जहां मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से आए मजदूरों से खेतों में मटर तुड़वाने का काम कराया गया था। मध्य प्रदेश के शिवपुरी से आए इन मजदूरों को कुछ दिनों पहले चांदनी गांव के खेतों में मटर तोड़ने के लिए बुलाया गया था। मजदूरों का कहना है कि उन्होंने कई दिनों तक खेतों में कड़ी मेहनत कर काम पूरा किया, लेकिन काम खत्म होने के बाद भी उन्हें उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। मजदूरों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने ठेकेदार और खेत मालिक से पैसे मांगे तो उन्हें बार-बार टाल दिया गया। लगातार चक्कर लगाने और भुगतान न मिलने से परेशान मजदूर बुधवार रात कोंच कोतवाली पहुंचे और पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.