किशनगंज, मार्च 8 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के टेउसा पंचायत स्थित एक ईंट भट्ठे में काम कर रहे मजदूरों को मजदूरी का भुगतान नहीं किए जाने के एक मामले की जांच की जा रही है। मामले की शिकायत पर जांच शुरू की गई है। डीएम विशाल राज के निर्देश पर शनिवार को पांच सदस्यीय जांच टीम टेउसा पंचायत स्थित एक ईंट भट्ठे में पहुंची। एसडीएम अनिकेत कुमार के नेतृत्व में जांच टीम गठित किया गया है। टीम में सदर अंचल के सीओ राहुल कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी, श्रम प्रवर्तन विभाग के अधिकारी तथा सदर थाना की पुलिस भी शामिल है। शनिवार को जांच टीम टेउसा पंचायत स्थित संबंधित ईंट भट्ठे पर पहुंची और वहां काम कर रहे मजदूरों से जानकारी जुटाई। इसके बाद 18 से ज्यादा मजदूरों को सदर थाना लाया गया, जहां सभी मजदूरों से एक-एक कर बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच टीम ...