मजदूरी नहीं दे रहा ईंट भट्ठा संचालक, शिकायत
गंगापार, जून 13 -- घूरपुर थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर मजदूर ठेकेदार जो खुद परिवार सहित भट्ठे पर मजदूरी करता है ने एक ईंट भट्ठा संचालक पर मजदूरों के चार लाख रुपये न देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। बारा थाना क्षेत्र के सेहुड़ा गांव निवासी कल्लू चौहान पुत्र भाई लाल चौहान ने बताया कि वह 2020 से घूरपुर थाना क्षेत्र के लेवदा महावीरन स्थित एक ईंट भट्ठा पर परिवार सहित रहकर मजदूरी भी करता था और मजदूरों की पूर्ति की ठेकेदारी भी करता था। शिकायती पत्र के अनुसार, भाई लाल ने अपने माध्यम से 25 जोड़ी लेबर भी उक्त ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए दिया था। पिछले छह वर्षों से लगातार काम कर रहा है। कुल मजदूरी 4 लाख रुपये बनी जिसे नहीं दे रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.