मजदूरी के 80 हजार न देने पर पुलिस से शिकायत
रामपुर, मई 10 -- अजीमनगर थाना क्षेत्र के करनपुर निवासी ने थाने मे तहरीर देकर बताया कि वर्ष पूर्व थानाक्षेत्र के नूरपुर के इस्तेखार अली श्रीलंका में काम करने के लिए ले गया था। जिसमें उसने खर्चे 25 हजार महीने के हिसाब से देना तय की थी। कुछ दिन बीतने के बाद उसने पैस देना बंद कर दिया और काम से निकाल दिया। बताया कि घर आकर सारा हिसाब कर दूंगा। काफी समय बीतने के बाद भी रुपये नहीं देने पर थाने में शिकायत कर मजदूरी के अस्सी हजार रुपये दिलाये जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.