आरा, जून 13 -- पीरो, संवाद सूत्र। पीरो नगर परिषद् क्षेत्र के स्टेशन रोड में मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की ओर से तीन आरोपितों को जेल भेजा गया है। थानाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने के अनुसार एक पक्ष के राजेन्द्र कुमार के पुत्र बिट्टु कुमार और हरेन्द्र सिंह के पुत्र ब्यंकटेश कुमार और दूसरे पक्ष के श्रीभगवान दूबे के पुत्र अजय दूबे को जेल भेजा गया है। मालूम हो कि दोनों पक्षों के बीच मजदूरी के विवाद को लेकर शनिवार की सुबह हिंसक झड़प हुई और दोनों ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...