छपरा, मई 15 -- पानापुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के उभवा सरौजा गांव में गुरुवार की दोपहर मजदूरी के लिए बाहर जाने से इनकार करने पर एक युवक, उसकी पत्नी व मां को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। पीड़ित युवक मुकेश सिंह ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा कर सोनवर्षा गांव निवासी ललन सिंह एवं उनके पुत्र अनुप सिंह को नामजद किया है । पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित अनुप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । बताया जाता है कि मुकेश सिंह आरोपितों की ठेकेदारी में बाहर मजदूरी करता था और फिलहाल घर आया था । गुरुवार को आरोपित पिता-पुत्र उसे बाहर मजदूरी करने के लिए कहने गये थे । पीड़ित द्वारा इनकार करने पर घटना हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...