हाजीपुर, दिसम्बर 29 -- महुआ,एक संवाददाता। प्रखंड की फुलवरिया पंचायत के फुलवरिया पश्चिम दलित बस्ती निवासी दिहाड़ी मजदूर की तमिलनाडु में बीते रविवार को मौत हो गई। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गई। वही सोमवार को बस्ती में मातम सन्नाटा छाया था। दिहाड़ी मजदूर के शव के आने का इंतजार बस्ती वाले कर रहे थे। बताया गया कि उक्त गांव निवासी लगन पासवान घर परिवार को चलाने के लिए मजदूरी करने तमिलनाडु गया था। जहां पर काम करने के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद साथ में रह रहे। साथी उसे एंबुलेंस से लेकर घर के लिए चले थे। जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। बस्ती वालों ने बताया कि मृतक लगन पासवान के एक पुत्र और पत्नी साथ में ही रहते थे,जो उसके शव के साथ आ रहे हैं। मृतक का शव मंगलवार को पहुंचने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.