धनबाद, मई 15 -- धनबाद। धनबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और सीआईबी ने चार नाबालिग को तस्कर के चंगुल से मुक्त कराया। कार्रवाई गुरुवार को प्लेटफॉर्म संख्या सात पर की गई। सूचना मिली थी कि एलेप्पी एक्सप्रेस की जनरल बोगी से एक व्यक्ति नाबालिग बच्चों को जोखिम भरे कार्य के लिए चेन्नई ले जा रहा है। सूचना के आधार पर गठित टीम ने मौके पर छापेमारी कर वैशाली (बिहार) जिले के शम्भुपुर कौरी निवासी नारायण मांझी (33) को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चार नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया गया। सभी नाबालिग वैशाली बिहार के ही रहनेवाले हैं। पूछताछ में किशोरों ने बताया कि उन्हें पैसे का लालच देकर बिना अभिभावकों को बताए काम कराने के लिए चेन्नई ले जाया जा रहा था। यह भी पढ़ें- बिहार में सबसे ज्यादा क्यों बढ़ रहे हैं किशोरों के अपराध वहीं आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ईरोड...