मजदूरी के लिए कहने पर दलित को पीटा
पीलीभीत, जून 7 -- पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव पजाबा के रहने वाले राकेश पुत्र भगवानदास ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव के सकटेलाल पुत्र रामविलास ने हरियाणा में मजदूरी करने के लिए उनसे रुपए लिए थे। 28 मई को राकेश हरियाणा जा रहे थे। उन्होंने सकटेलाल से भी हरियाणा चलने को कहा। उसके मना करने पर उन्होंने मजदूरी के रुपए वापस मांगे। इस पर सकटेलाल ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज की और लाठी डंडे से पिटाई लगा दी, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने सकटेलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है यह भी पढ़ें- मजदूरी के लिए कहने पर दलित को पीटा यह भी पढ़ें- जातिसूचक गाली देने एवं मारपीट में छह के विरुद्ध केस यह भी पढ़ें- राजमिस्त्री से मारपीट, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.