फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। कोतवाली फतेहगढ़ की आवाद नगर महरूपुर सहजू के राज मिस्त्री को मजदूरी के रुपये मांगने पर बेरहमी से लात घूंसों से पीटा। बचाने आये उसके साथी से भी मारपीट की गयी। रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी गयी है। आवाद नगर निवासी श्रीराम राज मिस्त्री है और टायल पत्थर भी लगाने का काम करता है। राज मिस्त्री जेएनवी रोड पर एक घर में टायल, पत्थर लगाने का काम कर रहा था। मंगलवार को 80 हजार रुपये मजदूरी के मांगे इस पर मकान मालिक ने टायल पत्थर की नाप कराने को कहा। राज मिस्त्री से इसी दौरान मकान मालिक बिगड़ने लगा। विरोध करने पर राज मिस्त्र ी को लात घूंसो से बेरहमी सी पीटा गया इससे चोटें आयी हैं। बचाने आये हाथीखाना के प्रदीप को भी लात घूंसों से मारा पीटा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...