पीलीभीत, जनवरी 15 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम उदयपुर माफी निवासी रामजीत पुत्र गंगाराम ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका पुत्र संजीव कुमार एक वर्ष पूर्व गांव के वीरेंद्र के साथ कंबाईन चलाने के लिए मध्यप्रदेश गया था। वहां काम करने के रुपये वीरेंद्र पर आ रहे थे। छह जनवरी को शाम छह बजे पुत्र ने वीरेंद्र के घर जाकर अपने रुपये मांगे तो आरोपी गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। आरोपी के भाई राजू ने भी उसके पुत्र को पीटा। घटना की जानकारी देने के लिए जब पुत्र ने अपना फोन निकाला तो आरोपी ने उसका मोबाइल छीनकर फेंक दिया। जिससे उसका फोन टूट गया। उसका पुत्र चोटिल भी हो गया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.