हरदोई, फरवरी 28 -- हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम मन्नापुरवा मजरा सथरा निवासी गंगाबक्स ने गांव के ही रामकुमार और अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि दो वर्ष पहले उनके बेटे से हरदोई में मजदूरी कराई गई थी, जिसके 1200 रुपये बकाया हैं। बकाया रुपये मांगने गई पत्नी मीरा देवी के साथ विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...