सहारनपुर, जनवरी 6 -- थाना क्षेत्र के कुल्हेड़ी गांव में अपनी मजदूरी के पांच रूपए मांगने गए मजदूर और उसकी बहन पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने मजदूर का अंगूठा तोड़ दिया और दोनों को बुरी तरह पीटा। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी इस्तकार पुत्र मेहरबान ने बताया कि वह बिलाल पुत्र सीना के यहां मजदूरी करता था। सोमवार की सुबह वह अपनी बकाया मजदूरी के 5 हजार रुपये मांगने बिलाल के घर गया। वहां बिलाल, उसका भाई लीला पुत्र सीना और एक अज्ञात व्यक्ति पहले से हथियार लेकर मौजूद थे। इस्तकार के मुताबिक, जैसे ही उसने पैसे मांगे, आरोपियों ने मां-बहन की गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं। फिर तीनों ने मिलकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। बिलाल ने इस्तकार के हाथ का अंगूठा तोड़ दिया और दोबारा पैसे...