बाराबंकी, अप्रैल 7 -- मनोज सिंह/बाराबंकी, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के ग्राम रीवा सीवा में मजदूरी के पैसे मांगने पर युवकों ने बीती रात दुकानदार को पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। रीवा-सीवा गांव निवासी संजय कुमार की दुकान पर गांव के ही अनुज कुमार व करन हंसिया और बांका बनवाने के लिए पहुंचे थे। काम पूरा होने के बाद जब संजय ने मजदूरी के पैसे मांगी तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए संजय कुमार के साथ लात-घूंसों व ईंट से मारपीट की, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल ने थाना बद्दूपुर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की ह...