शामली, अप्रैल 27 -- क्षेत्र के गांव मलकपुर में एक मजदूर के साथ ठेकेदार ने मजदूरी विवाद के चलते जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मलकपुर निवासी मजदूर कौसर पुत्र शराफत राजमिस्त्री का काम करता है। उसने बताया कि गांव का ही कौशर उर्फ डॉन पुत्र शाहदीन ठेकेदारी करता है। आरोप है कि ठेकेदार कौसर को अपने साथ काम पर ले गया। काम पूरा होने पर जब मजदूर ने 1,10,000 रुपये मजदूरी मांगी तो ठेकेदार ने टालमटोल की। अगले दिन फोन पर पैसे मांगने पर कौशर उर्फ डॉन ने न केवल पैसे देने से इनकार कर दिया, बल्कि दोबारा मांगने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। यह भी पढ़ें- मजदूरी मांगने पर युवक को बेरहमी से पीटा, मुकदमा दर्ज पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ठेकेदार के विरुद्ध धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.