गौरीगंज, अप्रैल 21 -- भादर। पीपरपुर थाना क्षेत्र के पीपरपुर पश्चिम पटी निवासी पुन्नवासी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार की रात करीब 10 बजे उसका पुत्र सुरेन्द्र मजदूरी करके घर लौट रहा था। रास्ते में मिले गांव के ही पिंटू, अशोक, भागीरथी व राजन ने मिलकर गालियां देते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। सुरेन्द्र के शोर मचाने पर उसका पिता व भाई भागकर मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई की। जिससे तीनों को चोटें आई हैं। एसओ पीपरपुर श्रीराम पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- नशे में पिता पुत्र को पीटा, केस दर्ज यह भी पढ़ें- घर में घुस कर किया हमला यह भी पढ़ें- दंपति से मारपीट करने पर चार के खिलाफ केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.