हाजीपुर, फरवरी 20 -- गोरौल । संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के महमदपुर दरिया गांव में एक व्यक्ति को मारपीटकर जख्मी कर दिया गया। इस मामले में गांव की रीता देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में बताया है कि उसके पति एकनाथ सहनी मजदूरी कर के घर लौट रहे थे कि वाया नदी के चचरी पुल के पास गांव के ही कुछ लोगों ने पकड़ लिया और मारपीट करने लगे । मारपीट करते हुए अपने दरबाजे पर ले गए और बांधकर लाठी डंडे से मारने लगे। सभी ने मिलकर घड़ी, चैन ,मजदूरी का 400 रुपया भी छीन लिया । जख्मी व्यक्ति का इलाज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में कराया गया। इस मामले में बालाजी महतो, राम महतो, साम महतो सहित 6 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.