मजदूरी करने मुंबई गए युवक की इमारत से गिरकर मौत
लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- रोजी रोटी की तलाश में मुंबई गए मुन्नापुरवा गांव के एक युवक की 27 मार्च को हुए काम के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई। तीन मंजिली इमारत पर काम कर रहा युवक पैर फिसल जाने से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। मझगईं थाना क्षेत्र के छेदुई पतिया के मुन्नापुरवा गांव निवासी रामगुलाम का 25 वर्षीय बेटा दिलीप कुमार तीन मार्च को गांव के ही प्रमोद, सूरज, मंजेश आदि के साथ मजदूरी करने मुंबई गया था। वहां वह एक बिल्डिंग पर सीट लाइन का काम कर रहा था। काम के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसकी रीढ़ की हड्डी, गर्दन, दोनों पैर, हाथ और पसलियां बुरी तरह टूट गईं। साथ में काम कर रहे मजदूर उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे वहां के पुलिसवालों ने शव को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.