सिमडेगा, जून 2 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के जामटोली गांव निवासी प्रवासी श्रमिक बसंत नायक की महाराष्ट्र में हुए एक दर्दनाक ट्रेन हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। यह भी पढ़ें- पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेन से कटकर यात्री की मौतशोक की लहर श्रम विभाग के अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। जानकारी के अनुसार जामटोली निवासी बसंत नायक, पिता गंदरू नायक अपनी पत्नी सुलंती देवी के साथ मुंबई में मजदूरी का कार्य करते थे। 26 मई को दोनों ट्रेन से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान महाराष्ट्र के नासिक जिले के नंदगांव रेलवे स्टेशन के समीप बसंत नायक अचानक ट्रेन से नीचे गिर गए। गिरने के बाद वे दूसरी पटरी पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौक...