मजदूरी करने निकले तीन दोस्तों को चार पहिया वाहन ने रौंदा, एक की मौत
कन्नौज, सितम्बर 12 -- तिर्वा, संवाददाता। मजदूरी करने के लिए बाइक से निकले तीन दोस्तों को शनिवार सुबह पचोर गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने बाइक चालक अबरार (48) को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गगाईछ, फर्रुखाबाद निवासी अबरार पुत्र अनबार शनिवार सुबह अपने मित्र फिरोज पुत्र नन्हे खां और मैनु खां पुत्र जैनु के साथ बाइक से तिर्वा क्षेत्र में मजदूरी करने जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे तीनों गुरसहायगंज-फगुहा मार्ग पर पचोर गांव के पास पहुंचे। इसी दौरान सामने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.