रांची, अप्रैल 1 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के जामटोली गांव निवासी 35 वर्षीय मजदूर दिनेश गोप, पिता देवनाथ गोप का तमिलनाडु जाने के आठ माह बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। इससे परिजनों में गहरी चिंता बनी हुई है। लापता युवक की पत्नी गायत्री देवी ने बताया कि उनके पति गांव के ही बोका उरांव के साथ 19 अगस्त को तमिलनाडु के आनुर गांव मजदूरी करने गए थे। उनके साथी बोका उरांव ने बताया कि वे लोग 21 अगस्त को वहां पहुंच गए थे, जिसके बाद दिनेश गोप अचानक लापता हो गए। गायत्री देवी ने बताया कि इसके बाद से अब तक उनके पति का कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस संबंध में गायत्री देवी ने 26 अगस्त को बेड़ो थाना में आवेदन देकर अपने पति की तलाश करने की गुहार लगाई थी। उन्होंने प्रशासन से जल्द खोजबीन कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.