मजदूरी करने घर से निकला था युवक, दुकान के पीछे मिला शव
बस्ती, जुलाई 5 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। वॉल्टरगंज थानाक्षेत्र के नारायनपुर गांव के पास एक दुकान के पीछे युवक का शव झाड़ियों में पड़ा दिखाई दिया। सूचना पाकर डायल-112 के साथ थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास पुलिस ने शुरू किया। मृतक की पहचान सोनहा थानाक्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी रामवचन (38) पुत्र रामशंकर मौर्य के रूप में हुई। सूचना पर फोरेंसिंक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरु की। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि रामवचन घूमकर मजदूरी करता था। पिता मजदूरी करने टिनिच बाजार गए थे। सूचना पर वह सीधे घटनास्थल पर पहुंच गए।रामवचन तीन भाइयों व एक बहन में दूसरे नंबर पर था। एक भाई बुद्धिराम दस वर्ष पूर्व कहीं लापता हो गया है। रामवचन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.