गोरखपुर, मार्च 20 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के सोनबरसा बड़का टोला निवासी राजेश्वर शर्मा (42) गुरुवार को गांव के कुछ लोगों के साथ मजदूरी करने गए थे। रात में सभी खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए। बताया जा रहा है कि देर रात नींद में उठे राजेश्वर शर्मा अचानक संतुलन खो बैठे और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर चिलुआताल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बेटों को छोड़ गए हैं, जिनमें सबसे बड़ा बेटा करीब 10 वर्ष का है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.