मजदूरी करने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी और साले पर हत्या का आरोप
शाहजहांपुर, जून 19 -- शाहजहांपुर। थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव कोटाबारी निवासी एक युवक की राजस्थान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। युवक का शव खैरथल रेलवे स्टेशन के पास मिलने के बाद परिजनों ने उसकी पत्नी और साले पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार, कोटाबारी निवासी देवेंद्र पुत्र काशीराम अपनी पत्नी सरोजिनी और साले परशुराम के साथ राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी के निकट खुशखेड़ा में मजदूरी करने गया था। देवेंद्र का शव खैरथल रेलवे स्टेशन के पास मिलने की सूचना राजस्थान पुलिस ने फोन के माध्यम से उसके परिजनों को दी। गुरुवार सुबह परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों और रिश्तेदारों की भारी भीड़ जमा हो गई। युवक की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.