मजदूरी करने आई युवती का किया शारीरिक शोषण
बस्ती, जून 12 -- नगर बाजार (बस्ती) निज संवाददाता। जिले के नगर थानाक्षेत्र के एक गांव में मजदूरी करने गई युवती के शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि जिसके यहां मजदूरी करने आई, उसी व्यक्ति ने उसे अपने मोहजाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया। युवती ने जब शादी करने के लिए कहा तो भड़क गया। अपशब्द व जातिसूचक शब्द कहते हुए अपमानित किया और धक्का देकर कर भाग गया। थानाध्यक्ष नगर भानुप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अमित दूबे के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। नगर थानाक्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने थाने में शिकायती-पत्र दिया है। इसमें आरोप लगाया है कि वह अपने पड़ोस के गांव के रहने वाले अमित दूबे के यहां मजदूरी करने जाती थी। इसी दौरान आरोपी से उसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.