लखीमपुरखीरी, अगस्त 18 -- पढ़ुआ थाना के गुरैनी गांव से जुलाई माह में कई साथियों के साथ अयोध्या मजदूरी करने गया युवक संदिग्ध हालत में कहीं लापता हो गया। परिवाजनों ने घर से बुलाकर ले गए पड़ोसी गांव के मजदूर ठेकेदार को दोषी ठहराते हुए पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी गई तहरीर में गांव गुरैनी निवासी कृष्णानंद ने बताया है कि उसके तीस वर्षीय पुत्र कल्लू को एक माह पूर्व पड़ोसी गांव खेशवाही निवासी मनोज कुमार मजदूरी कराने के लिए अयोध्या ले गया था। कल्लू पिछले 15 दिन से कहीं लापता हो गया है। काफी तलाश के बावजूद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका है। यह भी पढ़ें- Etah News: ट्रांसपोर्टर के भाई की हत्या कर शव को खेत में फेंका परिवारजनों ने घर से बुला कर ले गए ठेकेदार मनोज कुमार पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए अयोध्या और पढ़ुआ थ...