अल्मोड़ा, अप्रैल 11 -- अल्मोड़ा। अल्मोड़ा हाईवे के पास मजखाली के समीप बरसाती गधेरे में बने पोखर में बुजुर्ग का शव संदिग्ध हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एक दिन पूर्व 65 वर्षीय बुजुर्ग अपने घर खौड़ी गांव से मजखाली बाजार जाने की बात कहकर निकले थे। लेकिन वापस नहीं लौट सके। शुक्रवार को दमतोला के ग्रामीण जब मवेशी लेकर जंगल को निकले तो उन्होंने बरसाती गधेरे में बने पोखर में शव देखा। ग्रामीणों ने मजखाली चौकी में सूचना दी। पुलिस की तलाशी में शव की शिनाख्त देव राम पुत्र सदी राम के रूप में हुई। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर ग्राम प्रधान तनुजा आर्या को बताया। पुलिस को अंदेशा है कि ठंड में पानी में गिर जाने के कारण बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया होगा। कोतवाल बीसी जोशी के नेतृत्व में ...