वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी। निषाद पार्टी के अध्यक्ष और मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने गुरुवार को केवट, मल्लाह, बिंद, कश्यप, धीवर, रायकवार, बाथम, निषाद और साहनी जाति अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग की। ये जातियां अभी पिछड़े वर्ग में हैं। उन्होंने उन्हें एससी का प्रमाण पत्र जारी करने पर जार दिया। सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मत्स्य मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने मछुआ समाज के उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। उसे विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में मछुआ समाज के एक लाख से अधिक लोगों को सब्सिडी देकर स्वरोजगार मिला। बताया कि निषाद पार्टी 26 अप्रैल को जनपद में सम्मेलन आयोजित करेगी। कहा कि केंद्र-प्रदेश में ...