मछुआरों को तमिलनाडु की ईईजेड में मछली पकड़ने की अनुमति
नई दिल्ली, अगस्त 4 -- सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को तमिलनाडु सरकार से कहा कि मछुआरों को राज्य की समुद्री सीमा के बाहर 'पर्स सीन' मछली पकड़ने की इजाजत दी जा सकती है, लेकिन ऐसी कोई भी गतिविधि उचित अनुमति के साथ 'एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन' के दायरे में होनी चाहिए। जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और आलोक अराधे की पीठ ने कहा कि अगर 'पर्स सीन' (मछली पकड़ने वाले मछुआरों का एक ऐसा तरीका है जिसमें खुले पानी में मछलियों के झुंड को घेरने के लिए नाव से जुड़े एक खड़े जाल का इस्तेमाल किया जाता है) राज्य की समुद्री सीमा के भीतर राज्य के नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। पीठ ने कहा कि हम राज्य या केंद्र के नियमों के उल्लंघन की इजाज़त नहीं देंगे, लेकिन साथ ही, राज्य को उन्हें 'पर्स सीन' मछली पकड़ने के लिए केंद्र के अधिकार क्षेत्र वाले 'ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.