लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- मितौली थाना क्षेत्र की मढ़िया बाजार पुलिस चौकी के दतेली खुर्द गांव के बाहर स्थित धोबहैय्या तालाब में बुधवार को कुछ लोग मछली पकड़ रहे थे। इसी बीच तालाब से जाल में बाहर निकालने पर उसमें एक नवजात शिशु का शव फंसा देखा गया। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तालाब में शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर चौकी प्रभारी एसआई लल्लन जी सिंह व हेड कांस्टेबल सुनील कुशवाहा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...