पलामू, अगस्त 2 -- सतबरवा। सतबरवा अंचल के मुरमा गांव में मलय डैम के बांध के नीचे रविवार को मछुआरा समुदाय के लोगों को पीएम मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई)से बैंक ऋण एवं सरकारी सब्सिडी की विस्तृत जानकारी दी गई। एलडीएम अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि एससी-एसटी एवं महिला को 60, सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। मछली पालन को आय बढ़ाने, स्वरोजगार से लाभार्थियों को लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। एसबीआई एलडीएम अनुकरण तिर्की ने साइबर एवं बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव, सुरक्षित बैंकिंग, पीएमएसबीआई और पीएमजेजेबीआई से लाभ उठाने की जरूरतों पर बल दिया। आरबीआई सीएफएल सुनील कुमार ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड समेत विभिन्न बैंकिंग एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई। अग्रगति इंडिया के जिला कोडिनेंटर रूपेश ठाकुर, प्...