कटिहार, जुलाई 10 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि मछुआरा दिवस के अवसर पर मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मछुआरों को ऑडियो, विजुअल माध्यम से मत्स्यपालन, प्रजनन विधि व मछलियों के विभिन्न तरह की बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री व मत्स्य विभाग की योजना का लाभ लेने वाले मत्स्यपालक व कृषक मौजूद थे। मत्स्य प्रसार पदाधिकारी दीपक कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि कटिहार जिला मत्स्यपालन के क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भर हो रहा है। सरकार द्वारा मत्स्यपालकों को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन का प्रभावी माध्यम बना मत्स्य पालन मत्स्यपालन को लेकर नए त...