मछियारा ओवरब्रिज पर पिकअप वैन पलटा, चालक समेत पांच घायल
धनबाद, अगस्त 10 -- महुदा, प्रतिनिधि। महुदा-राजगंज फोरलेन मार्ग के मछियारा ओवरब्रिज पर रविवार दोपहर एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वैन चालक सहित उस पर सवार चार मजदूर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वैन में लोड सड़क ढलाई का टूटा हुआ मलबा सड़क पर बिखर गया। बताया जाता है कि मछियारा ओवरब्रिज पर सड़क मरम्मति का कार्य चल रहा है। मरम्मत कार्य से निकले मलबे को पिकअप वैन में लोड कर दूसरे स्थान पर फेंकने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान ओवरब्रिज पर वैन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- Dumka News: मसलिया में सड़क दुर्घटना में पांच कावरियां सहित सात जख्मी सूचना पाकर महुदा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.