महोबा, जून 10 -- घायल की पत्नी ने कबरई पुलिस को दी तहरीर पुलिस मामले की कर रही छानबीनमहोबा, संवाददाता। मछली के शिकार करने की तैयारी में विस्फोट होने से युवक के हाथ की ऊंगलियां उड़ने के मामले में पुलिस ने घायल की पत्नी की तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।कबरई पुलिस को दी तहरीर में लिलवाही गांव निवासी धीरज सिंह की पत्नी उपासना ने बताया कि उसका पति ट्रक चालक है। 8 जून को ट्रक चलाकर घर आया तो दीपेंद्र उर्फ गुल्लू बाबू अपने दो साथियों के साथ आया और पति को सिचौरा गांव ले गए। यह भी पढ़ें- नासरीगंज में सत्तू के पैसे मांगने पर दुकानदार पर जानलेवा हमला गांव में मछली शिकार करने की तैयारी में पंचायत घर के पास लापरवाही से ईडी विस्फोट हो गया। जिससे पति के हाथ की उंगलियां उड़ गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से...