प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 8 -- गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। फतनपुर थाना क्षेत्र के कमासिन गांव निवासी 34 वर्षीय सर्वेश उर्फ अंकुर यादव शनिवार को बाइक से जौनपुर के मछलीशहर थाना क्षेत्र के सराय युसुफ गांव स्थित अपने मामा रमेश यादव के यहां आए थे। रविवार रात लौटते समय रायबरेली-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर परशूपुर गांव के पास सामने से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से हादसे का शिकार हो गए।परिजन को सूचना मिलते ही स्थानीय अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता उदय राज यादव की तहरीर पर मछली शहर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में महिला सहित तीन की मौत, एक घायल सर्वेश प्रयागराज के किले में कार्यरत थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...