मछली विक्रेताओं के बीच विपणन किट का किया गया वितरण
खगडि़या, मई 28 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी प्रखंड के नवल किशोर टोला स्थित मत्स्य कार्यालय में गुरुवार को 50 मत्स्य विक्रेताओं को विपणन किट वितरित किए गए। यह वितरण मत्स्यजीवी सहयोग समिति गोगरी के मंत्री हेमंत मंडल ने मत्स्य विपणन किट योजना के तहत वितरण किया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य मत्स्य विक्रेताओं को स्वच्छ और वैज्ञानिक तरीके से मछली का सुरक्षित भंडारण तथा बिक्री करने में सक्षम बनाना है। इससे ग्राहकों को भी साफ-सुथरी और ताजी मछली आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। कार्यक्रम में संजय कुमार, समन कुमार, मंत्री प्रतिनिधि राहुल कुमार निषाद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मनोज कुमार मंडल और नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार निषाद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अधिकारियों ने बताया कि सरकार की यह योजना मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए अत्यधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.