साहिबगंज, मई 24 -- साहिबगंज। शहर के चानन घाट पर मछली मारने के दौरान रविवार को एक व्यक्ति डूब गया है। सूचना मिलते ही गोताखोर की मदद से उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार युवक चानन गांव के विनोद पासवान (48) मछली मारने के दौरान गहरे पानी में चला गया था। लोगों ने इस बात की सूचना गंगा नदी थाना प्रभारी लव कुमार को दी। गंगा थाना पुलिस कुछ ही देर में मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी। इसकी सूचना सदर एसडीओ अमर जॉन आइंद व सदर सीओ बासुकीनाथ टुडू को भी दी गई। सीओ ने बताया कि सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू दी है। यह भी पढ़ें- गंगा में नहाते समय किशोर डूबा, दोस्तों संग नदी पार करने की कोशिश बनी हादसे की वजह संबंधित व्यक्ति को खोजने के लिए राजमहल से गोताखोर मनाया गया है। चानन घाट व आसपास में तत्काल उस व्यक्ति क...