फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 12 -- कायमगंज, संवाददाता। नगर के गल्ला मंडी चौराहे के निकट मछली मंडी में शनिवार शाम मछली विक्रेता और उसके साथियों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। तराई के पचरोली गांव निवासी महिपाल राजपूत ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह शनिवार को शाम करीब 4:30 बजे सीपी तिराहे से पुलिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह मछली मंडी के पास अपने परिचित मनोहर से बातचीत करने लगा। आरोप है कि तभी वहां मछली विक्रेता सुधीर कश्यप अपने तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी। महिपाल ने जब इसका विरोध किया, तो सुधीर और उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान सुधीर कश्यप ने मछली काटने वाले औजार से ...