मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। बिक्री के लिए मछली भेजने का झांसा देकर 2.24 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपित झारखंड के धनबाद के बरमसिया मोड़ निवासी रवि कुमार रजक के विरुद्ध कोर्ट में शुक्रवार को चार्जशीट दाखिल की गई है। उसके विरुद्ध कोल्हुआ दादर निवासी मछली व्यवसायी धर्मेंद्र कुमार सुमन ने पिछले वर्ष 27 जून को साइबर थाना में केस दर्ज कराया था। जांच के बाद मामले को सत्य पाते हुए साइबर पुलिस ने उसके विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की।धर्मेंद्र ने एफआईआर में कहा था कि वे मछली के व्यवसायी हैं। वह बाहर से मछली मंगाकर शहर में बेचता है। इसी क्रम में पिछले वर्ष एक मई को धनबाद के रवि से संपर्क हुआ। उससे पांच लाख रुपये में 26 क्विंटल मछली का सौदा तय हुआ। उसे आधे रुपये पहले भेजने थे। मछली पहुंचने पर आधा रुपये देने की बात तय हुई। इसके अनुसार उसने कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.