हमीरपुर, फरवरी 18 -- हमीरपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर हाईवे के रानी लक्ष्मीबाई इलाके में बुधवार दोपहर ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए मछुवारे की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में दो अन्य बाइक सवार भी घायल हुए हैं। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए। शहर के मेरापुर निवासी 35 वर्षीय अरविंद निषाद पेशे से मछुवारा है। मछली का शिकार करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। बुधवार को दिन में सवा एक बजे के आसपास अरविंद मछली बेचने साइकिल लेकर निकला था। कानपुर-सागर हाईवे के रानी लक्ष्मीबाई तिराहा के पास से कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे अरविंद छिटककर दूर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अरविंद साइकिल लहरा था। तभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.