बलिया, अप्रैल 5 -- बलिया। मछली विक्रेताओं की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने मत्स्य कल्याण कोष के तहत 'मोपेड वीथ आईस बाक्स' परियोजना शुरू की है। इसके तहत पैदल सिर पर टोकरी रखकर या साइकिल से मछली बिक्री करने वाले चार मछुआरों को मोपेड और आईसबॉक्स की खरीद पर लागत लगभग 60 हजार का 40 फीसदी यानि 24 हजार अनुदान दिया गया है। इस योजना में चार लोगों का चयन हो चुका है, जिसमें तीन ने मोपेड भी खरीदकर मछली की बिक्री शुरू कर दी है। मत्स्य विभाग के आंकड़ों में मनियर ब्लॉक के काजीपुर निवासी मुन्ना, दुबहड़ ब्लॉक के रघुनाथपुर निवासी मनोज कुमार, सीयर ब्लॉक के तेंदुआ निवासी राजेश ने मोपेड और आईसबॉक्स खरीद लिया है। विभाग की ओर से अनुदान भेजा जा चुका है। जबकि एक मछली विक्रेता का चयन हुआ था, लेकिन उसने लिखित रूप से परियोजना का लाभ लेने में असमर्थता जताया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.