अयोध्या, मई 4 -- कुमारगंज,संवाददाता। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के हाईटेक हाल में एकीकृत एवं विविधापूर्ण जलजीव पालन तकनीकी एवं प्रबंधन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति डॉ.पीएस प्रमाणिक एवं समस्त अधिष्ठाता, निदेशक ने दीप प्रज्वलन कर किया। कुलपति ने कहा कि मत्स्य पालन में भारत देश दूसरे स्थान पर है। राज्य में नदी, झील और तालाब के रूप में पर्याप्त जलीय संसाधन उपलब्ध हैं। इसका समुचित उपयोग करके हम मछली के उत्पादन को बढ़ा सकते हैं। कुलपति ने कहा कि मत्स्य पालकों को नवीनतम तकनीकियों को अपनाना होगा। मछली उत्पादन को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार, विश्वविद्यालय मत्स्य पालकों के साथ मिलकर समन्वय के साथ कार्य कर रही है। यह भी पढ़ें- किशनगंज: गाय पालन से आत्मनिर्भरता विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.