बाराबंकी, अप्रैल 19 -- बाराबंकी। भारत सरकार के राष्ट्रीय मखाना बोर्ड द्वारा संचालित मखाना विकास परियोजना के तहत जिले के मसौली ब्लॉक स्थित ग्राम धनकुटी में मखाना की वैज्ञानिक खेती प्रसंस्करण और रोजगार के अवसर विषय पर एक दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र कटिया सीतापुर द्वारा उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद और प्रवृद्धा फाउंडेशन के समन्वय से किया गया। मछली के साथ मखाना की खेती से दोगुना मुनाफा कमाने को लेकर मत्स्य पालकों को जागरुक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रगतिशील मत्स्य किसान डॉ. सुरेश शर्मा के फार्म पर हुआ। उन्होंने उपस्थित किसानों का उत्साहवर्धन करते हुए मछली पालन के साथ मखाना की खेती (सह-फसली) करने पर जोर दिया, ताकि एक ही तालाब से दोहरा मुनाफा कमाया जा सके। डॉ. दया शंकर श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.