प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 27 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के जमलामऊ गांव निवासी 50 वर्षीय रमाकांत कहार ने न्यायालय में वाद दायर किया। उसने गांव के तालाब का पट्टा लिया है उसी में मत्स्य पालन करता है। 18 अक्तूबर 2025 की शाम करीब सात बजे वह अपने तालाब के पास बैठा था। तभी गांव के ही कुछ विपक्षी लाठी लेकर पहुंचे, तालाब में जाल लगाकर मछलियां पकड़ने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसे मारा पीटा और जेब में रखे दो हजार रुपये निकाल लिए। आरोप है कि पुलिस को मामले की नामजद तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने जितेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, डब्लू, रोशन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.