मैनपुरी, मई 30 -- भोगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब काली नदी में मछली पकड़ने के लिए फेंके गए जाल एक मगरमच्छ में फंस गया। जाल खींचते समय जैसे ही मगरमच्छ पानी से बाहर आया, मछली पकड़ रहे युवक के होश उड़ गए और वह डरकर नदी किनारे से दूर भाग गया। बाद में अन्य युवक वहां जमा हुए और युवकों ने हिम्मत दिखाई, इसके बाद मगरमच्छ को पुनः नदी में भेज भेज दिया गया। भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर निवासी नरेंद्र लोधी पुत्र गिरधारी लाल शुक्रवार शाम गांव के अन्य लोगों के साथ काली नदी में मछली पकड़ रहा था। यह भी पढ़ें- मछली पकड़ने के लिए फेंका जाल, फंस गया मगरमच्छ इसी दौरान उसके जाल में एक मगरमच्छ फंस गया। शुरुआत में उसे लगा कि जाल में बड़ी मछली फंसी है, लेकिन जब मगरमच्छ दिखाई दिया तो नरेन्द्र और मौके पर मौजूद लोगों में हड़कं...