भभुआ, मई 26 -- ऐसा करने से रोकने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारी लगाते हैं गश्त कुछ जगहों पर किसान भी पानी की धार को मोड़ने के लिए बांधते हैं बांध (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। यह भी पढ़ें- सहायक नहरों और वितरणियों की सफाई के लिए पैसे नहींकिसानों और मछुआरों के संघर्ष सोन नहर में जब इंद्रपुरी बराज से पानी छोड़ा जाता है और उसमें मछलियां आनी शुरू हो जाती हैं, तब मछुआरे मछली को पकड़ने के लिए नहर में बांध बनाकर पानी को रोक देते हैं। इससे खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाता है और फसल की सिंचाई प्रभावित होती है। किसान सुरेन्द्र सिंह व दिवाकर दुबे ने बताया कि हालांकि ऐसे लोगों को रोकने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारी गश्त भी लगाते हैं, लेकिन रात में मछुआरे मछली पकड़ने के लिए जाल फेंकते हैं।पानी की कमी और धरने उक्त किसानों ने बताया कि कभी-कभी उपरी क्...