मछली पकड़ने से रोका तो दबंगों ने महिला को पीटा
बांदा, मई 28 -- बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला मस्त्य पालक ने गांव के कुछ लोगों को तालाब से मछली पकड़ने से रोकना भारी पड़ गया। गुस्साए दबंगों ने महिला की पिटाई कर दी। घायल महिला ने चौकी पहुंचकर दबंगों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। वहीं, घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार किया जा रहा है। थाना क्षेत्र के दुरेड़ी निवासी 32 वर्षीय गगिया ने बताया कि वह गांव के तालाब में ही मछली पालन कर परिवार का भरण-पोषण करती है। तालाब से आए दिन लोग मछली चोरी कर ले जाते हैं। गुरूवार की दोपहर वह तालाब के पास पहुंची जहां पर गांव के आधा दर्जन लोग बिना उसकी जानकारी के तालाब से मछली पकड़ रहे थे। जिसका उसने विरोध किया तो दबंगों ने महिला को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.