मछली पकड़ने जा रहे बुजुर्ग मछुआरे की सड़क दुघर्टना में गई जान
बेगुसराय, मई 10 -- चेरियाबरियारपुर, एक संवाददाता। मेहदाशाहपुर पंचायत में स्टेट हाइवे-55 पर रविवार को सड़क दुघर्टना में मछली पकड़ने जा रहे एक बुजुर्ग मछुआरे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग दो बजे मेहदाशाहपर वार्ड-दो निवासी फकीर सहनी के 60 वर्षीय पुत्र लड्डूलाल सहनी बूढ़ी गंडक नदी में जाल से मछली छुड़ाने के लिए जा रहे थे। वे प्रत्येक दिन इसी समय नदी जाते थे। वह सड़क किनारे पैदल नदी की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रक उन्हें जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया जिससे उनकी दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत,दोस्त घायलसड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य सड़क दुघर्टना के बाद आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे परंतु तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। आसपास के लोगों ने बताया कि सिर पर चोट लगने की वजह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.